Tuesday, December 16, 2014

उच्च राशी में स्थित ग्रह क्या फल देते ह

१. सूर्य - जब सूर्य अपनी उच्च राशी (मेष) में होतो, वह जातक ज्ञानिंयों में पूज्य, सह धर्मियों में नायक , भाग्यवान , धनवान, सुख भोगने वाला होता है।
२. चन्द्रमा -जब चन्द्रमा उच्च राशी (वृषभ ) में होतो , जातक समाज में बहुत सम्मान पाता है , साथ ही वह स्वभाव से हंसमुख , चंचल, और विलासी प्रवृत्ति का होता है।
३. मंगल मकर राशी का होतो - जातक बलिष्ट और शूरवीर होता है , यह कर्तव्य पालन में शिथिलता नहीं दिखाता है। यह सरकारी नौकरी में उच्च पदाधिकारी बनता है।
४. बुध उच्च राशी कन्या का होतो जातक कुशल संपादक, लेखक या कवि होता है। यह यश-वृद्धि से संतुष्ट रहता है।
५. गुरू उच्च राशी कर्क का होतो , जातक चतुर, विवेकशील , सोच-समझकर कार्य करने वाला होता है। सुशील , ऐश्वर्यवान , तथा नीति निपुण होता है।
६. शुक्र उच्च राशी मीन का होतो , जातक संगीतज्ञ , अभिनेता तथा भाग्यवान होता है।
७. शनि उच्च राशी तुला का होतो, जातक को विशेष धन लाभ होता है , अचानक धनलाभ के अवसर पाता है। सट्टे,शेयर , या लॉटरी से लाभ हो सकता है।
८. राहू -जातक स्पष्ट वादी , गूढ़ विद्द्या का जानकार होता है।
९. केतू -जातक राज्य में पदोन्नति पाता है। यह टीम का कुशल नेतृत्व कर सकता है।

No comments:

Post a Comment